मकर संक्रांति व गणतंत्र दिवस पर रेल परिसरों में पतंगबाजी न करने की अपील"सिनियर डीसीएम उचित सिंघल",,,,,,,......

पठानकोट। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने मकर संक्रांति पर्व एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर आमजन से रेल पटरियों के किनारे,रेलवे स्टेशनों एवं प्लेटफॉर्म क्षेत्रों में पतंगबाजी नहीं करने की अपील की है। यह एडवाइजरी यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल परिचालन को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से जारी की गई है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि पतंगबाजी के दौरान चाइनीज मांझा अथवा धातु युक्त डोर से गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है,जिससे यात्रियों,रेलवे कर्मचारियों एवं विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंच सकता है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के अधीन तैनात जवानों को निर्देशित किया गया है कि वे आबादी वाले रेल क्षेत्रों में सतर्क निगरानी रखें। ऐसे क्षेत्रों में पतंगबाजी करने वाले युवकों एवं नागरिकों को समझाइश कर इससे होने वाले खतरों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।

रेलवे परिसरों से दूर करें पतंगबाजी

रेलवे ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षित एवं आनंदमय पर्व मनाने के लिए रेल परिसरों से दूर,सुरक्षित स्थानों पर ही पतंगबाजी करें।