ब्रोक इंडिया के द्वारा हूंफ हेल्थ शिविर का किया गया आयोजन 

दिनांक 26/8/2025 को परियोजना ग्राम हलियापुर में ब्रोक इंडिया के द्वारा एकदिवसीय हुफ हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रोक इंडिया से आए हुए डॉक्टर मनोज मौर्य P O के द्वारा अश्व प्रजाति के पशुओं में होने वाली खुर की बीमारी वह रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई व अजय कुमार शर्मा A PO के द्वारा अस्तबल में खुर के बचाव के बारे में जानकारी दी गई, परा वेट समयादिन के द्वारा पशुओं में लंपी रोग के बचाव के बारे में बताया गया तथा उपस्थित पशुपालकों को डी वार्मिंग वितरित किया गया। रामप्रसाद नाल बंद के द्वारा 7 पशुओं की नाल बंदी मानक के अनुसार की गई। इस कार्यक्रम के आयोजन में क्षेत्रीय कार्यकर्ता हनुमान प्रसाद पांडे और चैतक अश्वकल्याण समिति का सहयोग रहा।