धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–2026

शाहजहांपुर। सोमनाथ पर हुए आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर नया भारत अपने गौरवशाली इतिहास, अटूट आस्था और आत्मसम्मान को स्मरण करते हुए सोमनाथ स्वाभिमान पर्व?2026 के माध्यम से आगे बढ़ने का संकल्प ले रहा है। आज देशभर के शिवालयों में दीप प्रज्वलन एवं ऊँकार जप के पावन आयोजनों के साथ यह संकल्प और भी सशक्त हुआ। इसी क्रम में शनिवार को विधानसभा पुवायां क्षेत्र अन्तर्गत अगोना बुजुर्ग(बेला कुटी) स्थित मनकामेश्वर नाथ मंदिर शिवालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया ने सपत्नी पुवायां विधानसभा की पूर्व विधायक श्रीमती शकुंतला देवी के साथ जलाभिषेक कर विधि विधान से पूजन कर ध्यान-जप किया।इस दौरान सांसद राज्यसभा मिथिलेश कुमार कठेरिया ने कहा कि आइए हम सभी इस महापर्व में बढ़-चढ़कर सहभागिता करें, अपनी आस्था को प्रकट करें और अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित कर राष्ट्र स्वाभिमान के इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाएँ। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे राष्ट्र को शक्ति, समृद्धि और एकता प्रदान करें तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत सदैव अक्षुण्ण रखें।इस अवसर पर राजेश राजपूत मंडल अध्यक्ष, विपिन शुक्ला, महेश चंद्र शर्मा, सुरेश वर्मा,सर्वेश शर्मा, मनोज त्रिवेदी, संदीप सिंह प्रधान, दीपू अवस्थी, ऋषि कुमार शुक्ला, आदित्य सिंह, जयप्रकाश पांडे, प्रेम शंकर फौजी, सुरेश चन्द्र मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।