इज्जतनगर मंडल के मुख्य यातायात निरीक्षक, मथुरा छावनी भगवान सहाय मीना को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 प्रदान कर सम्मानित किया

रेल,सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार अश्विनी वैष्णव ने 09 जनवरी,को इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि), द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में इज्जतनगर मंडल के 01 कर्मचारी सहित भारतीय रेल के कुल 100 समर्पित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय रेल में असाधारण योगदान के लिये प्रतिष्ठित 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025 प्रदान कर सम्मानित किया।अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार से सम्मानित इज्जतनगर मंडल के मुख्य यातायात निरीक्षक, मथुरा छावनी भगवान सहाय मीना ने 14 नवम्बर,2023 को ट्रेन संख्या 05348 से स्टेशन निरीक्षण हेतु जाते समय ब्लॉक खंड राया-सोनाई के मध्य असामान्य गंध महसूस की।मीना ने सोनाई यार्ड में जाँच के दौरान चक्के में लगी आग देखकर तत्काल स्टेशन स्टाफ को सूचित कर अग्निशामक यंत्र की व्यवस्था की तथा स्टेशन अधीक्षक,ट्रेन मैनेजर एवं लोको पायलट के सहयोग से आग बुझाकर चक्का रिलीज कराया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका।मीना की सतर्कता एवं सूझबूझ ने सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक को रोका तथा निर्बाध एवं सुरक्षित ट्रेन आवाजाही सुनिश्चित की।

संजीव शर्मा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर