उत्तर मध्य रेलवे के 138वें प्रबंधन विकास कार्यक्रम का आयोजन

उत्तर मध्य रेलवे के 138वें प्रबंधन विकास कार्यक्रम का आयोजन

बनारस रेल इंजन कारख़ाना,वाराणसी में हुआ आयोजन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज द्वारा प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र (TTC), बनारस रेल इंजन कारख़ाना, वाराणसी में दिनांक 05 से 09 जनवरी तक 138वें प्रबंधन विकास कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ 05 जनवरी को अतुल कुमार मिश्रा, उप महाप्रबंधक सामान्य एवं अंकुर चंद्रा, मुख्य सतर्कता अधिकारी, बीएलडब्लू वाराणसी,प्रधानाचार्य प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र बनारस रेल इंजन कारखाना वाराणसी के कर कमलों द्वारा किया गया तत्पश्चात अंकुर चंद्रा मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा सतर्कता विषय पर भावपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया गया इसी क्रम में आर के गुप्ता, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी, बीएलडब्लू, वाराणसी द्वारा कार्मिक प्रबंधन,अरुण कुमार मौर्य, उप मुख्य सामाग्री प्रबन्धक, मुख्यालय, प्रयागराज द्वारा भंडार प्रबंधन, श्री राम जनम चौबे, मुख्य संरक्षा अधिकारी, बीएलडब्लू, वाराणसी द्वारा कार्य नैतिकता एवं आपदा प्रबंधन,मन्नू प्रकाश दुबे, अपर महाप्रबंधक, DFCCIL, प्रयागराज द्वारा नेतृत्व क्षमता, डा अमित मालवीय, वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी, प्रयागराज द्वारा भीड़ प्रबंधन,एस के हंडु, चिकित्सा निदेशक, केंद्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज द्वारा स्वास्थ्य प्रबंधन,मनोज कुमार गुप्ता, मुख्य विद्युत सेवा इंजीनियर, बीएलडब्लू, वाराणसी द्वारा ऊर्जा संरक्षण,अनुज कुमार, उप मुख्य लेखाधिकारी, बीएलडब्लू, वाराणसी द्वारा वित्त प्रबंधन,यू सी शुक्ला, वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, प्रयागराज मण्डल द्वारा रेल संरक्षा,रवीद्र कुमार राऊत, सहायक संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर, मुख्यालय प्रयागराज द्वारा साइबर सुरक्षा विषय पर सार गर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के दौरान व्याख्याताओं द्वारा कार्यालय एवं जीवनोपयोगी संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।कार्यक्रम के दौरान "विकसित भारत की संकल्पना को साकार करती भारतीय रेल" विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को स्वर्ण, रजत, एवं कांस्य पदक के साथ-साथ दो सांत्वना पुरस्कार नगद राशि के साथ प्रदान किया गया। कार्यक्रम का समापन समारोह 09 जनवरी को आयोजित किया किया गया, जिसमें विनीत कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज द्वारा प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र तथा स्मृति के रूप में सभी प्रतिभागियों को समूह फोटोग्राफ प्रदान किया गया।138वां प्रबंधन विकास कार्यक्रम विनीत कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के मार्गदर्शन तथा अतुल कुमार मिश्रा, उप महाप्रबंधक सा एवं सुनील कुमार गुप्त, सहायक उप महाप्रबंधक, प्रयागराज के नेतृत्व में एवं मुख्य कार्य अध्ययन निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, एवं कार्य अध्ययन निरीक्षक दिवाकर गुप्ता के कुशल प्रबंधन में संपन्न हुआ।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मण्डल तथा कारखाना, झाँसी, ग्वालियर एवं सिथौली के पर्यवेक्षकों ने भाग लिया और सभी प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रम की सराहना एवं प्रशंसा की गई और भविष्य में भी इस कार्यक्रम को आयोजित किए जाने पर जोर दिया गया ।