साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट रविवार को पोकरण-जैसलमेर के बीच आंशिक रद्द

साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट रविवार को पोकरण-जैसलमेर के बीच आंशिक रद्द

लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस का संचालन श्री भादरिया लाठी तक

राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते ब्लॉक

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर मंडल के राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर जैसलमेर-थैयात हमीरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 179 तथा जेठा चांधन-थैयात हमीरा स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 170 पर आरसीसी बॉक्स डालने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि इस कारण ट्रेन संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर सुपरफास्ट, जो 10 जनवरी को साबरमती से प्रस्थान करेगी, पोकरण तक ही संचालित होगी। अतः यह रेलसेवा पोकरण-जैसलमेर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट 11 जनवरी को जैसलमेर के स्थान पर पोकरण से संचालित होगी, जिससे यह रेलसेवा जैसलमेर-पोकरण के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर एक्सप्रेस दिनांक 11 जनवरी को लालगढ़ से प्रस्थान कर श्री भादरिया लाठी तक ही संचालित होगी। अतः यह रेलसेवा श्री भादरिया लाठी-जैसलमेर के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

वहीं ट्रेन संख्या 14703 जैसलमेर-लालगढ़ एक्सप्रेस दिनांक 11 जनवरी को जैसलमेर के स्थान पर श्री भादरिया लाठी से संचालित होगी, जिससे यह रेलसेवा जैसलमेर-श्री भादरिया लाठी के मध्य आंशिक रूप से रद्द रहेगी।