12 से 18 जनवरी तक राधनपुर-पिपली स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे फाटक नं. 100/A बंद रहेगा

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के राधनपुर?पीपली रेल खंड पर पूर्ण रेलपथ नवीनीकरण (Complete Track Renewal?PQRS) का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के चलते राधनपुर?पीपली स्टेशनों के बीच स्थित रेलवे समपार फाटक संख्या 100/A (किमी 114/39-43) जो राधनपुर से भिलोट गांव को जोड़ता है। वह 12 जनवरी 2026 से 18 जनवरी 2026 तक सड़क यातायात के लिए पूर्णत: बंद रखा जाएगा।सड़क उपयोगकर्ता इस अवधि के दौरान रेलवे समपार फाटक संख्या 99/B (किमी 113/43-47) (जो राधनपुर से भिलोत एवं मेहमदाबाद गांव को जोड़ता है) का उपयोग कर सकते है।रेल प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए निर्धारित अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें तथा रेलवे द्वारा किए जा रहे संरक्षा कार्य में सहयोग प्रदान करें। यह कार्य भविष्य में सुरक्षित एवं सुगम रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।