उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को दूरसंचार एवं सिग्नल दक्षता के क्षेत्र में शील्ड की प्राप्ति

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को दूरसंचार एवं सिग्नल दक्षता के क्षेत्र में शील्ड की प्राप्ति

उत्तर मध्य रेलवे के पाँच अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025.

रेल मंत्रालय द्वारा प्रदान किए जाने वाले अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह के अंतर्गत उत्तर मध्य रेलवे ने दो प्रतिष्ठित शील्ड अपने नाम की हैं। उत्तर मध्य रेलवे को निम्न श्रेणियों में यह सम्मान प्राप्त हुआ है.

दूरसंचार दक्षता शील्ड

सिग्नल दक्षता शील्ड

उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह को ये दोनों शील्ड रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सत्येन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (PCSTE), उत्तर मध्य रेलवे के साथ प्रदान की जाएंगी।

यह पुरस्कार वितरण समारोह इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि), द्वारका, नई दिल्ली में शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, उत्तर मध्य रेलवे के निम्नलिखित अधिकारी एवं कर्मचारी अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करेंगे

आशुतोष शर्मा उप प्रमुख वित्तीय सलाहकार, मुख्य लेखा विभाग (निर्माण)

कुश गुप्ता उप मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (Dy. CSTE), उत्तर मध्य रेलवे

धनंजय कुमार सिंह वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता, प्रयागराज, उत्तर मध्य रेलवे

सुष्मिता वरिष्ठ सहायक लोको पायलट, प्रयागराज लॉबी

पर्वत ट्रैकमैन, उत्तर मध्य रेलवे

उल्लेखनीय है कि अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (AVRSP) रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च एवं सर्वाधिक प्रतिष्ठित वार्षिक सम्मान है। इस पुरस्कार का उद्देश्य उन रेलकर्मियों की अटूट निष्ठा, उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं असाधारण योगदान को मान्यता देना है, जिन्होंने भारतीय रेल को अधिक सुरक्षित, सक्षम एवं यात्री?अनुकूल बनाने के लिए अथक परिश्रम किया है।

विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किए जाने वाले ये पुरस्कार व्यक्तिगत उत्कृष्टता एवं संगठनात्मक टीम भावना दोनों को प्रोत्साहित करते हैं, जिससे सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में उच्चतम मानकों की स्थापना होती है।

ये सम्मान भारतीय रेल में उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करने के लिए उत्तर मध्य रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निष्ठा, पेशेवर दक्षता एवं प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण हैं।