रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 70वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह में अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (एवीआरएसपी) 2025 प्रदान करेंगे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 70वें रेल सप्ताह पुरस्कार समारोह में अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (एवीआरएसपी) 2025 प्रदान करेंगे।

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 5 मध्य रेल के अधिकारी होंगे सम्मानित

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 09 जनवरी को इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि), द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित 70वें रेलवे सप्ताह पुरस्कार समारोह के दौरान अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (AVRSP) 2025 प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर रेल मंत्री विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए 100 चयनित रेल कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे। इसके अतिरिक्त, उत्कृष्ट समग्र प्रदर्शन के लिए जोनल रेलवे को शील्ड भी प्रदान की जाएंगी। अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के अंतर्गत जोनल रेलवे को शील्ड, जबकि व्यक्तिगत पुरस्कार विजेताओं को रजत पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

वर्ष 2025 के लिए मध्य रेल के पाँच अधिकारियों की सेवाओं को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है|

पुरस्कार विजेताओं का विवरण इस प्रकार है

1.मनीष कुमार, उप मुख्य सामग्री प्रबंधक (विद्युत), मुख्यालय, मुंबई को वर्ष के दौरान 72 इंजनों के सफल आवधिक ओवरहॉल (POH) हेतु कुशल खरीद सुनिश्चित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसमें 1,800 से अधिक स्टॉक मदें, जिनकी कुल अनुमानित लागत ₹300 करोड़ है, शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मानसून की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने हेतु एक सक्रिय प्रणाली का डिज़ाइन एवं क्रियान्वयन किया तथा 108 निविदाओं और 425 प्रत्यक्ष स्वीकृति मामलों का समयबद्ध निपटान कर संरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मदों की 100% उपलब्धता सुनिश्चित की, जिससे ₹2.80 करोड़ की बचत हुई।

2.हिमांशु रामदेव, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (परिचालन), भुसावल मंडल को क्रू के लिए यार्ड सिग्नल लेआउट ऐप विकसित करने तथा क्रू के कार्य घंटों की निगरानी हेतु OHMS ऐप विकसित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। इन नवाचारों से परिचालन दक्षता में सुधार हुआ तथा क्रू से संबंधित विफलताओं एवं ट्रेनों की देरी में 59% की कमी आई।

3.संजय कुमार बेहरा, मुख्य जांच निरीक्षक, मुख्यालय, मुंबई* को निवारक जांच करने और साइडिंग पर ओएचई रखरखाव लागत के लिए 47.11 करोड़ रुपये की वसूली का प्रस्ताव देने के लिए पुरस्कृत किया जाएगा (जो निजी साइडिंग मालिकों द्वारा वहन किया जाना था), जिसमें से 9.78 करोड़ रुपये वसूल किए जा चुके हैं

4.हनुमंत अरुण वाघ, ट्रेन टिकट निरीक्षक, मुख्यालय, मुंबई को वित्तीय वर्ष 2024-25 में बिना टिकट/उचित टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों के 11,949 मामलों में अकेले ही 84.60 लाख रुपये का जुर्माना वसूल कर बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर अंकुश लगाने के विशेष प्रयासों के लिए सम्मानित किया जाएगा।

5.प्रद्युमन कुमार, ट्रैक मेंटेनर, नागपुर मंडल, को अपनी तीक्ष्ण अवलोकन क्षमता के लिए सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने नागपुर मंडल के नागरी चिकनी खंड में सुबह की पेट्रोलिंग के दौरान रेल वेल्ड में फ्रैक्चर की पहचान की तथा त्वरित कार्रवाई कर संभावित दुर्घटना को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये पुरस्कार अधिकारियों द्वारा किए गए प्रयासों को मान्यता देते हैं और दूसरों को अपने नियमित कार्य में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। ये पुरस्कार इस बात का स्मरण दिलाते हैं कि वास्तविक प्रयासों को मान्यता दी जा रही है और अच्छे कार्यों को अनदेखा नहीं किया जाता है।