माघ मेला 2026 को देखते हुए अमृतसर-प्रयागराज-अमृतसर तथा फिरोजपुर कैंट-प्रयागराज-फिरोजपुर कैंट के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन! सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी,,,,,,.....

रेलवे द्वारा माघ मेला 2026 को देखते हुए अमृतसर-प्रयागराज-अमृतसर तथा फिरोजपुर कैंट-प्रयागराज-फिरोजपुर कैंट के बीच आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन।

माघ मेला 2026 को देखते हुए रेलयात्रियों के सुविधाजनक आवागमन हेतु उत्तर रेलवे द्वारा निम्नलिखित आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस रेलगाड़ियों का संचालन निम्नानुसार किया जाएगा

ट्रेन संख्या 04656/04655 अमृतसर-प्रयागराज-अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04656 अमृतसर से प्रयागराज के लिए दिनांक 12.01.2026, 16.01.2026, 21.01.2026, 30.01.2026 और 13.02.2026 (05 ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04656 अमृतसर से सुबह 05:10 बजे प्रस्थान करके 23 घंटे 20 मिनट बाद सुबह 04:30 बजे प्रयागराज पहुँचेगी। वापसी दिशा में, आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04655 प्रयागराज से अमृतसर के लिए दिनांक 13.01.2026, 17.01.2026, 22.01.2026, 31.01.2026 और 14.02.2026 (05 ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04655 प्रयागराज से रात्रि 20:00 बजे प्रस्थान करके 23 घंटे बाद शाम 19:00 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

मार्ग में यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन ब्यास, जालंधर सिटी,फगवाड़ा, लुधियाना, ढंडारी कलां, अम्बाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, आलमनगर, उत्तरेटिया, रायबरेली, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ तथा फाफामऊ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।

ट्रेन संख्या 04658/04657 फिरोजपुर कैंट-प्रयागराज-फिरोजपुर कैंट आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन

आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04658फिरोजपुर कैंट से फाफामऊ के लिए दिनांक 11.01.2026, 28.01.2026 और 12.02.2026 (03 ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04658 फिरोजपुर कैंट से दोपहर 13:00 बजे प्रस्थान करके 23 घंटा 20 मिनट बाद दोपहर 12:20 बजे प्रयागराज पहुँचेगी। वापसी दिशा में, आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04657 प्रयागराज से फिरोजपुर कैंट के लिए दिनांक 12.01.2026, 29.01.2026 और 13.02.2026 (03 ट्रिप) को खुलेगी। यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन 04657 प्रयागराज से रात्रि 23:40 बजे प्रस्थान करके 23 घंटा 50 मिनट बाद रात्रि 23:30 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी।मार्ग में यह आरक्षित स्पेशल ट्रेन लोहियां खास, फिल्लौर, लुधियाना, ढंडारी कलां, अम्बाला छावनी, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहाँपुर, आलमनगर, उत्तरेटिया, रायबरेली, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ तथा फाफामऊ स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।