कांदिवली–बोरीवली सेक्शन पर छठी लाइन के कार्य के संबंध में पश्चिम रेलवे का मेजर ब्लॉक

पश्चिम रेलवे द्वारा कांदिवली और बोरीवली सेक्शन के बीच छठी लाइन के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए 20/21 दिसंबर, 2025 की रात से 30 दिनों का ब्लॉक लिया जा रहा है, जो 18 जनवरी, 2026 तक जारी रहेगा। इस ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेन सेवाएं प्रभावित होंगी।

आंशिक निरस्त होने वाली ट्रेनें

10 जनवरी, 2026 की ट्रेन संख्या 19418 अहमदाबाद?बोरीवली एक्सप्रेस वसई रोड पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इस प्रकार यह ट्रेन वसई रोड-बोरीवली के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

11 जनवरी, 2026 की ट्रेन संख्या 19417 बोरीवली?अहमदाबाद एक्सप्रेस वसई रोड से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इस प्रकार यह ट्रेन बोरीवली-वसई रोड के बीच आंशिक निरस्त रहेगी।

री-शेड्यूल होने वाली ट्रेनें

10 जनवरी, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12902 अहमदाबाद?दादर एक्सप्रेस अपने मार्ग में 20 मिनट री-शेड्यूल होगी।

10 जनवरी, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19218 वेरावल?बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 45 मिनट री-शेड्यूल होगी, अर्थात यह ट्रेन वेरावल से 12:35 बजे प्रस्थान करेगी।

11 जनवरी, 2026 को यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22953 मुंबई सेंट्रल?अहमदाबाद गुजरात सुपरफास्ट एक्सप्रेस 30 मिनट री-शेड्यूल होगी, अर्थात यह ट्रेन 06:10 बजे प्रस्थान करेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि उपर्युक्?त परिवर्तनों को ध्?यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।