यात्रियो की सुविधा हेतु रेलसेवाओं का रानी एवं जवाईबॉध स्टेशनों पर ठहराव

यात्रियो की सुविधा हेतु रेलसेवाओं का रानी एवं जवाईबॉध स्टेशनों पर ठहराव

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न रेलसेवाओं का रानी एवं जवाईबॉध स्टेशनों प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार।

1. गाडी संख्या 16533, जोधपुर - बैंगलुरू रेलसेवा दिनांक 14.01.26 से रानी स्टेशन पर 08.42 बजे आगमन व 08.44 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 16534, बैंगलुरू -जोधपुर रेलसेवा दिनांक 13.01.26 से रानी स्टेशन पर 10.54 बजे आगमन व 10.56 बजे प्रस्थान करेगी।

2. गाडी संख्या 19411, गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक रेलसेवा दिनांक 14.01.26 से जवाईबॉध स्टेशन पर 14.23 बजे आगमन व 14.25 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19412, दौलतपुर चौक - गांधीनगर कैपिटल रेलसेवा दिनांक 15.01.26 से जवाईबॉध स्टेशन पर 10.05 बजे आगमन व 10.07 बजे प्रस्थान करेगी।