फिरोजपुर। “रेलवे कर्मचारियों एवं पेंशनरों के लिए रेलवे सैलरी पैकेज एवं पेंशन योजनाओं पर जागरूकता शिविर।”

रेलवे कर्मचारियों एवं पेंशनरों को वित्तीय एवं पेंशन संबंधी लाभों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से फिरोजपुर मंडल द्वारा रेलवे सैलरी पैकेज बैंक खाता (RSP) तथा नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के संबंध में जागरूकता एवं परामर्श शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर दिनांक 08.01.2026 को डेमू शेड (DEMU शेड) जालंधर में सुबह 11:00 बजे तथा जालंधर कैंट स्टेशन पर अपराह्न 03:00 बजे और दिनांक 09.01.2026 को कैरिज एवं वैगन ट्रेनिंग स्कूल अमृतसर में सुबह 11:00 बजे व अपराह्न 03:00 बजे आयोजित किये जाएंगे।इन शिविरों के माध्यम से रेलवे कर्मचारियों एवं पेंशनरों को रेलवे सैलरी पैकेज (RSP) की विशेषताओं के बारे में जैसे व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, हवाई दुर्घटना कवर, ओवरड्राफ्ट सुविधा तथा विभिन्न ऋणों पर रियायती ब्याज दरों की जानकारी दी जाएगी। यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) की विशेषताओं एवं लाभों की जानकारी, जिससे कर्मचारी अपने भविष्य की वित्तीय सुरक्षा से संबंधित सही निर्णय ले सकें।फिरोजपुर मंडल ने रेलवे कर्मचारियों एवं पेंशनरों से अपील की है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर लाभ उठाएं।

परमदीप सिंह सैनी वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक