यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा एलएचबी रैक से होगी संचालित

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा को एलएचबी रैक से संचालित की जा रही है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 14717/14718, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा बीकानेर से दिनांक से 19.01.26 से एवं हरिद्वार से दिनांक 20.01.26 से एलएचबी रैक से संचालित होगी।इस रेलसेवा में एलएचबी रैक के 03 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 05 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार श्रेणी व 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 16 डिब्बें होगें।