समपार फाटको पर आरयूबी निर्माण कार्य रेलसेवाएं रद्द मार्ग परिवर्तित रीशडयूल रहेगी

सुगम रेल संचालन हेतु समपार फाटको पर आरयूबी निर्माण कार्य रेलसेवाएं रद्द मार्ग परिवर्तित रीशडयूल रहेगी

रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के बठिंडा ?ए? केबिन -गुरूसर सैहनेवाला स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 04 पर आरयूबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक अवधि में ब्रिज संख्या 04 व ब्रिज संख्या 08 पर भी आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग का कार्य किया जायेंगा जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी.

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 04771, बठिंडा-अनूपगढ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.01.26 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।
2.गाडी संख्या 04772, अनूपगढ- बठिंडा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 29.01.26 को (01 ट्रिप) रद्द रहेगी।

मार्ग परिवर्तित रेलसेवा
1.गाडी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 28.01.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ-श्रीगंगानगर-बठिंडा होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा श्रीगंगानगर स्टेशन पर ठहराव करेगी।

रीशड्यूल रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)
1.गाडी संख्या 54701, बठिंडा-लालगढ रेलसेवा दिनांक 29.01.26 को बठिंडा से अपने निर्धारित समय से 20 मिनट देरी से प्रस्थान करेगी।