उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के तीन रेलवे स्टेशन पर ऐतिहासिक उपलब्धि, देखिए है कौनसे स्टेशन,,,,,,,

उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के तीन रेलवे स्टेशन पर ऐतिहासिक उपलब्धि

भारतीय रेल का पहला रेल फूड वेन फिरोजपुर मंडल के तीन रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम

उत्तर रेलवे ने भारतीय रेल के इतिहास में एक अभिनव एवं ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए भारतीय रेल के पहले रेल फूड वेन मंडल के तीन रेलवे स्टेशन पर स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक उत्तर रेलवे के सहयोग तथा मंडल रेल प्रबंधक फिरोजपुर के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी के नेतृत्व में फिरोजपुर मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा इस अनूठे रेल फूड वेन हेतु निविदा (टेंडर) सफलतापूर्वक आवंटित की गई है।

यह फूड वेन मंडल के लुधियाना , जालंधर सिटी और अमृतसर स्टेशन परिसर के सर्कुलेटिंग एरिया में स्थापित किया जाएगा, फूड वेन की थीम पर आधारित यह रेस्टोरेंट यात्रियों को एक विशिष्ट, आकर्षक एवं यादगार भोजन अनुभव प्रदान करेगा।

इस अभिनव परियोजना का मुख्य उद्देश्य यात्रियों की सुविधा, आराम एवं समग्र यात्रा अनुभव को बेहतर बनाना है, साथ ही गैर किराया राजस्व के माध्यम से रेलवे की आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करना है। यह पहल भारतीय रेल की नवाचार प्रधान सोच, यात्री केन्द्रित सेवाओं तथा आर्थिक सुदृढ़ता के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से प्रतिबिंबित करती है।