मुरादाबाद घर में रूम हीटर ब्लास्ट से लगी आग, समान जागकर हुआ राख

मुरादाबाद में कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात कुटिया वाली गली में एक मकान में रूम हीटर में हुआ ब्लास्ट से घर में लगी आग मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मी ने आग पर काबू पाया मकान स्वामी राजीव वर्मा ने बताया कि रूम हीटर में ब्लास्ट होने से आग लगी है जिसमें हमरा कमरे में रखा समान जल गया है सीएफओ डॉ आर के पाण्डेय ने बताया कि मुरादाबाद अग्निशमन अधिकारी ज्ञान प्रकाश शर्मा मौके पर है,और कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घर में आग लगने की सूचना पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भेजा गया है और आग पर काबू पाया लिया गया है जिसमें कोई जनहानि नहीं हुई है।