उत्तर रेलवे में पहेली बार फिरोजपुर मंडल में होगी शुरू अमृतसर और जालंधर सिटी स्टेशन पर सेवाओं के लिए भारतीय रेलवे के साथ साझेदारी की, जानिए.....,,

प्राइवेट कंपनी ने उत्तर रेलवे में पहेली बार फिरोजपुर मंडल में होगी शुरू अमृतसर और जालंधर सिटी स्टेशन पर सेवाओं के लिए भारतीय रेलवे के साथ साझेदारी की

ऑनलाइन कैब सेवा प्रदाता कंपनी ने अमृतसर और जालंधर सिटी स्टेशन के लिए सेवाएं मुहैया कराने के वास्ते भारतीय रेलवे के साथ साझेदारी की है।

कंपनी ने बयान में कहा कि इस कदम का मकसद प्रमुख परिवहन केंद्रों पर यात्री संपर्क में सुधार करना है। यह ?मल्टीमॉडल? परिवहन में सुधार लाने तथा लोगों के रेलवे स्टेशन तक आने-जाने के तरीके को सरल बनाने के 10 कार स्टेशन के प्रयास का हिस्सा है।

रेलवे के अधिकारी सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी ने कहा,अमृतसर और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे के साथ हमारा विशेष सहयोग शहरी परिवहन के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लाखों यात्रियों के लिए विश्वसनीय संपर्क सुनिश्चित करने की दिशा में एक ओर कदम है।

उन्होंने कहा,प्राइवेट कार की प्रौद्योगिकी को प्रमुख सार्वजनिक परिवहन केंद्रों के साथ एकीकृत करके हम एक निर्बाध,मल्टी-मोडल परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं जो लोगों के लिए शहरों में आवागमन को आसान बनाता है।

देश में एक महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार अमृतसर रेलवे स्टेशन प्रतिदिन कई लाख से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान करता है।

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन बड़ा स्टेशन है जो वर्तमान में प्रतिदिन लाखों से अधिक यात्रियों को सेवा प्रदान करता है। 2053 तक इसकी क्षमता बढ़कर कई लाख से अधिक यात्री प्रतिदिन हो जाने का अनुमान है।

यह सहयोग देश में रेलवे स्टेशन पर उबर के पहले प्रबंधित परिचालन को चिह्नित करता है।