नागपुर मंडल के मोतीबाग विद्युत आपूर्ति कार्यालय को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार–2025 से किया गया सम्मानित

नागपुर मंडल अंतर्गत वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (आपूर्ति), मोतीबाग के कार्यालय को ऊर्जा संरक्षण एवं ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ट, नवाचारी एवं सतत प्रयासों के लिए वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार (NECA?2025) प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि नागपुर मंडल के लिए गौरव का विषय है।

यह सम्मान भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अधीन कार्यरत ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा प्रदान किया गया है। यह पुरस्कार उन संस्थानों को दिया जाता है, जिन्होंने ऊर्जा संरक्षण, विद्युत खपत में कमी, दक्ष ऊर्जा प्रबंधन तथा पर्यावरण?अनुकूल उपायों को प्रभावी रूप से अपनाकर उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए हों।

नागपुर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में मोतीबाग विद्युत आपूर्ति कार्यालय द्वारा ऊर्जा दक्ष उपकरणों का उपयोग, विद्युत खपत का सतत निगरानी तंत्र, अनावश्यक ऊर्जा अपव्यय को रोकने हेतु प्रभावी उपाय तथा ऊर्जा संरक्षण संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू किया गया। इन समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप उल्लेखनीय ऊर्जा बचत सुनिश्चित की गई, जिसने इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार की प्राप्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह उपलब्धि नागपुर मंडल की ऊर्जा-संवेदनशील एवं ऊर्जादक्ष कार्य प्रणालियों को अपनाने की प्रतिबद्धता, सतत विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों तथा राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण लक्ष्यों में सक्रिय योगदान को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार?2025 की यह उपलब्धि न केवल मोतीबाग विद्युत आपूर्ति कार्यालय बल्कि संपूर्ण नागपुर मंडल के लिए प्रेरणा स्रोत है और भारतीय रेल में ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को नई दिशा एवं प्रोत्साहन प्रदान करती है।