यात्रियो की सुविधा हेतु रेलसेवाओं का आसलपुर जोबनेर, कनकपुरा व भैसलाना स्टेशनों पर ठहराव

यात्रियो की सुविधा हेतु रेलसेवाओं का आसलपुर जोबनेर, कनकपुरा व भैसलाना स्टेशनों पर ठहराव

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु जयपुर -मारवाड-जयपुर रेलसेवा का आसलपुर जोबनेर स्टेशन, जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर स्पेशल रेलसेवा का कनकपुरा स्टेशन एंव फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा का भैसलाना स्टेशन पर प्रायोेगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने दी जानकारी,

1. गाडी संख्या 19735, जयपुर-मारवाड रेलसेवा दिनांक 08.01.26 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 06.03 बजे आगमन व 06.05 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19736, मारवाड-जयपुर रेलसेवा दिनांक 08.01.26 से आसलपुर जोबनेर स्टेशन पर 21.18 बजे आगमन व 21.20 बजे प्रस्थान करेगी।

2.गाडी संख्या 09721, जयपुर- उदयपुर सिटी स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.01.26 से कनकपुरा स्टेशन पर 06.27 बजे आगमन व 06.29 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09722, उदयपुर सिटी -जयपुर रेलसेवा दिनांक 08.01.26 से कनकपुरा स्टेशन पर 21.42 बजे आगमन व 21.44 बजे प्रस्थान करेगी।

3.गाडी संख्या 19621, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा दिनांक 08.01.26 से भैसलाना स्टेशन पर 03.05 बजे आगमन व 03.06 बजे प्रस्थान करेगी।