साबरमती-नई दिल्ली-साबरमती स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस रेलसेवा में 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बें की अस्थाई बढोतरी

यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-नई दिल्ली-साबरमती स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस रेलसेवा में 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बें की अस्थाई बढोतरी

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु साबरमती-नई दिल्ली-साबरमती स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस रेलसेवा में 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 12957/12958, साबरमती-नई दिल्ली स्वर्ण जयंती राजधानी एक्सप्रेस रेलसेवा में साबरमती से दिनांक 07.01.26 से 31.01.26 तक एवं नई दिल्ली से दिनांक 08.01.26 से 01.02.26 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। इस बढोतरी के पश्चात् इस रेलसेवा में 01 फर्स्ट एसी, 05 सैकण्ड एसी, 13 थर्ड एसी, 01 पेट्रीकार, 02 पॉवरकार व 01 पार्सल यान सहित कुल 23 डिब्बे होगे।