वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग स्टाफ ने जानिए क्या किया, सीनियर डीसीएम परमदीप सिंह सैनी बोले,,,,...

वंदे भारत एक्सप्रेस में टिकट चेकिंग स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई कर यात्री को उसका खोया हुआ बैग लौटाकर सामाजिक कर्तव्य निभाया।

फिरोजपुर। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 22487 (दिल्ली?अमृतसर) में यात्रा कर रहे एक यात्री ने कोच संख्या C-12 में दिल्ली से यात्रा प्रारंभ की। यात्रा के दौरान, उनका बैग गलती से किसी अन्य कोच में छूट गया, जिसका पता उन्हें ट्रेन खुलने के बाद चला। यात्री द्वारा तुरंत इस संबंध में टीटीई शशि बाला को सूचना दी गई।शशि बाला ने तत्परता दिखाते हुए यात्री से बैग के रंग एवं प्रकार की जानकारी ली और तुरंत सीआईटी चमन लाल सहित अन्य सहयोगी स्टाफ को सूचित किया। टिकट चेकिंग स्टाफ के अथक प्रयासों से बैग को शीघ्र खोज लिया गया। उस बैग में लैपटॉप एवं आवश्यक दस्तावेज सुरक्षित पाए गए, आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर यात्री को बैग सौंप दिया गया। बैग प्राप्त कर यात्री अत्यंत प्रसन्न हुआ और उन्होंने भारतीय रेलवे तथा टिकट चेकिंग स्टाफ को धन्यवाद किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने टिकट चेकिंग स्टाफ शशि बाला एवं सीआईटी चमन लाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की वजह से रेलयात्रियों को सुरक्षित एवं सुखद यात्रा अनुभूति मिलती है। उन्होंने यात्रियों से अपील किया कि ट्रेन में यात्रा के दौरान सतर्क रहे और अपने सामान को सुरक्षित रखे।