माघ मेला–2026 के दौरान स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ की स्थिति की समीक्षा उपरांत यह पाया गया है कि वर्तमान में भीड़ सामान्य एवं नियंत्रित है।

पौष पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर माघ मेला?2026 के दौरान स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ की स्थिति की समीक्षा उपरांत यह पाया गया है कि वर्तमान में भीड़ सामान्य एवं नियंत्रित है।

अतः यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेशनों पर पूर्व में लागू किए गए सभी प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक समाप्त किए जाते हैं।

हालाँकि, यह स्पष्ट किया जाता है कि यदि किसी भी समय यात्रियों की भीड़ में पुनः वृद्धि होती है, तो यात्री सुरक्षा एवं सुगम संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आवश्यक प्रतिबंध पुनः लागू किए जा सकते हैं।

रेल प्रशासन स्थिति पर सतत निगरानी बनाए हुए है एवं यात्रियों से अनुरोध है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा सहयोग प्रदान करें।