रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव करेंगे जम्मू वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल होंगे सम्मानित, जानिए कब....,,,,,

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी सहित 6 रेल कर्मी को एक को रेलवे बोर्ड का अति विशिष्ठ रेल सेवा पुरस्कार 2025,

जम्मू वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल होंगे सम्मानित

उत्तर रेलवे के एक अधिकारी सहित 6 रेल कर्मियों को रेलवे बोर्ड का अति विशिष्ठ रेल सेवा पुरस्कार 2025 हेतु चयनित किया गया है।

रेलवे बोर्ड द्वारा रेलवे के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए वर्ष 2025 के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार के विजेताओं की जारी सूची में जम्मू मण्डल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल सहित उत्तर रेलवे के 06 रेल कर्मी को सम्मानित किया जाएगा।विजेताओं को यह पुरस्कार रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा 09 जनवरी को दिल्ली स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, द्वारका में आयोजित होने वाले अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2025 कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाएगा। डीआरएम विवेक कुमार ने सभी चयनित अधिकारिओं व कर्मचारिओं को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी,और कहा काम के प्रति समर्पण,रेल संचालन व प्रबंधन में उत्कृष्टता के फलस्वरूप इन अधिकारियों व कर्मचारियों को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल