जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने एक बार फिर सेवा और तत्परता का बेहतरीन उदाहरण पेश किया, सीनियर डीसीएम उचित सिंघल,,,,,,....

जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने अपनी ड्यूटी के दौरान यात्रियों की सेवा, सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, ईमानदारी के साथ कई सराहनीय कार्य किए हैं। ईमानदारी के एक और उदाहरण में,02 जनवरी को ट्रेन संख्या 12414 के टिकट चेकिंग स्टाफ के मोहिंदर पाल ने एक महिला यात्री का iPad लौटाया, जिसे वह यात्रा के दौरान ट्रेन में भूल गई थी। यह घटना ट्रेन संख्या 12414 में जम्मू से अंबाला कैंट तक यात्रा कर रही एक महिला यात्री के साथ हुई, जो कोच HA/1 के केबिन C में यात्रा कर रही थी। वह अपना iPad अपने केबिन में भूल गई और अपने गंतव्य स्टेशन अंबाला कैंट पर उतर गई। ट्रेन के टिकट चेकिंग स्टा मोहिंदर पाल ने अंबाला के बाद HA/1 कोच की जांच की और केबिन C में महिला का iPad पाया। हैंड हेल्ड टर्मिनल ( HHT ) की मदद से, टिकट चेकिंग स्टाफ ने महिला का मोबाइल नंबर ढूंढा और उससे संपर्क किया। महिला ने पुष्टि की, जल्द बाज़ी में उतरने के दौरान, वह अपना iPad अपनी सीट पर भूल गई थी। आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, टिकट चेकिंग स्टाफ ने दिल्ली में टिकट निरीक्षक के कार्यालय में वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद iPad महिला को सौंप दिया। महिला यात्री ने रेलवे और टिकट चेकिंग स्टाफ को उनकी ईमानदारी के लिए धन्यवाद दिया।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,उचित सिंघल ने इस घटना पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, "यह टिकट चेकिंग स्टाफ के समर्पण और यात्री-केंद्रित सेवा का प्रमाण है, जो रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हैं। ऐसी घटनाएं टिकट चेकिंग स्टाफ की ईमानदारी को दर्शाती हैं।"

राघवेंद्र सिंह जन संपर्क निरीक्षक जम्मू मंडल