उत्तरायण मकर संक्रांति पर्व को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा जनसमान्य से पटरियों के ऊपर लगे हाई वोल्टेज बिजली के तारों से दूर रहने की अपील

उत्तरायण मकर संक्रांति पर्व को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा जनसमान्य से पटरियों के ऊपर लगे हाई वोल्टेज बिजली के तारों से दूर रहने की अपील

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मंडल के सभी खंडों में रेलवे लाइन के ऊपर 25,000 वोल्ट (25 kV) की ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) हाई वोल्टेज तारें लगी हुई हैं। यह अत्यंत जानलेवा हैं।

यह देखा गया है कि उत्तरायण/मकर संक्रांति पर्व के दौरान पतंग उड़ाते समय पतंग की डोर (मांझा) इन हाई वोल्टेज तारों में उलझ जाती है। ऐसे मामलों में रेलवे कर्मचारी जब ट्रैक पर कार्य करते हैं, तो इन धागों के संपर्क में आने से गंभीर विद्युत झटके का खतरा बना रहता है, जिससे जान को भी नुकसान हो सकता है।

इसके अतिरिक्त, कई बार आम नागरिक भी रेलवे ट्रैक के समीप पतंग उड़ाते हैं तथा ओवरहेड तारों में फंसी पतंग को निकालने का प्रयास करते हैं, जो अत्यंत खतरनाक और जानलेवा हो सकता है।

रेल प्रशासन सभी नागरिकों से अपील करता है कि सामाजिक हित को ध्यान में रखते हुए स्वयं सतर्क रहें तथा दूसरों को भी अधिक से अधिक जागरूक करें।

अहमदाबाद मंडल ने जनसामान्य के लिए चलाया सुरक्षा जागरूकता अभियान

उत्तरायण पर्व के दौरान रेलवे ट्रैक के आसपास एवं ऊपर से गुजरने वाली 25,000 वोल्ट की ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइनों से गंभीर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। जनहित में रेलवे प्रशासन द्वारा आम नागरिकों को सुरक्षा संबंधी परामर्श (काउंसलिंग) दी जा रही है तथा आवश्यक सावधानियां अपनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा हेतु कृपया निम्नलिखित सावधानियां अवश्य अपनाएं

रेलवे ट्रैक, ब्रिज, स्टेशन, पोल एवं ओवरहेड तारों से दूर पतंग उड़ाएं।

रेलवे क्षेत्र में गिरी या फंसी हुई पतंग अथवा मांझा उठाने का प्रयास न करें।

बच्चों पर विशेष ध्यान रखें और उन्हें रेलवे क्षेत्र से दूर रखें।

सुरक्षित रहें जिम्मेदारी के साथ उत्तरायण मनाएं।