जम्मूतवी एक्सप्रेस का अत्याधुनिक एलएचबी रैक से संचालन प्रारंभ

जम्मूतवी एक्सप्रेस का अत्याधुनिक एलएचबी रैक से संचालन प्रारंभ

यात्रियों को अधिक सुरक्षित,आरामदायक एवं आधुनिक सुविधायुक्त रेल यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में रेलवे ने साबरमती-जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस का संचालन अत्याधुनिक एलएचबी रैक से प्रारंभ कर दिया है।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि ट्रेन संख्या 19223 साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन नववर्ष के प्रथम दिन 1 जनवरी से एलएचबी रैक के साथ प्रारंभ किया गया है। वहीं ट्रेन संख्या 19224 जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस का संचालन 3 जनवरी शनिवार से एलएचबी रैक के साथ साबरमती के लिए किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि तकनीकी कारणों से इस ट्रेन का संचालन 30 मार्च तक फिरोजपुर कैंट स्टेशन तक ही किया जा रहा है। इस अवधि में फिरोजपुर कैंट से जम्मूतवी स्टेशन के मध्य ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी

एलएचबी रैक के फायदे

एलएचबी रैक से संचालित होने वाली यह ट्रेन आधुनिक तकनीक से युक्त है,जिसमें बेहतर ब्रेकिंग सिस्टम,अधिक स्थिरता,कम झटके तथा उच्च गति पर भी सुरक्षित संचालन की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही एलएचबी कोच अग्निरोधक,कम शोर उत्पन्न करने वाले तथा रख-रखाव की दृष्टि से भी अधिक उन्नत होते हैं,जिससे यात्रियों को अधिक आरामदायक यात्रा अनुभव प्राप्त होगा।