हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार

यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04727/04728, हिसार-वलसाड-हिसार साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में हिसार से दिनांक 07.01.26 से 28.01.26 तक (04 ट्रिप) एवं वलसाड से दिनांक 08.01.26 से 29.01.26 तक (04 ट्रिप) विस्तार किया जा रहा है।
इस रेल सेवा में 01 फर्स्टमय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 07 थर्ड एसी, 08 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 22 डिब्बें होंगे।