जम्मू मंडल टिकट चेकिंग द्वारा माह अप्रैल से दिसंबर 2025, तक करोड़ों का राजस्व अर्जित: यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुरक्षित, सीनियर डीसीएम उचित सिंघल,,,,,,....

जम्मू मंडल टिकट चेकिंग द्वारा माह अप्रैल से दिसंबर 2025, तक करोड़ों का राजस्व अर्जित: यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुरक्षित

जम्मू। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधाओं तथा रेलवे राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि करते हुए, प्रत्येक माह जम्मू मंडल द्वारा विभिन्न रेलवे स्टेशनों तथा ट्रेनों में टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाता हैं। यह टिकट चेकिंग अभियान अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,उचित सिंघल के मार्गदर्शन में चलाया जाता हैं। जिसके अंतर्गत वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, के निर्देशानुसार मंडल के प्रत्येक रेलवे स्टेशन व ट्रेनों में टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा विस्तृत जांच करवाई जाती हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य वैद्य टिकट वाले यात्रियों के लिए यात्रा को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाया जा सके।साल 2025, में जम्मू मंडल बनने के बाद अगर पूरे वर्ष अप्रैल 2025 से दिसंबर 2025 तक चलाए गए, टिकट चेकिंग अभियान पर प्रकाश डालें, तो लगभग 54098 बिना टिकट व अनियमित यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रभारित कर लगभग 3.73 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया। जो की नवनिर्मित जम्मू मंडल बनने के बाद संसाधनों व कर्मचारियों की कमी के बावजूद, एक महत्वपूर्ण वृद्धि को दर्शाता हैं।

टिकट चेकिंग द्वारा अर्जित माह-वार राजस्व

1. अप्रैल 2025 में लगभग 6168 मामलों को प्रभारित कर 35 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया।

2. मई 2025 में लगभग 4167 मामलों को प्रभारित कर 22 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया।

3. जून 2025 में लगभग 5489 मामलों को प्रभारित कर 34 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया।

4. जूलाई 2025 में लगभग 6149 मामलों को प्रभारित कर 38 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया।

5. अगस्त 2025 में लगभग 6785 मामलों को प्रभारित कर 36 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया।

6. सितंबर 2025 में लगभग 5610 मामलों को प्रभारित कर 32 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया।

7. अक्टूबर 2025 में लगभग 11428 मामलों को प्रभारित कर 68 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया।

8. नवंबर 2025 में लगभग 4346 मामलों को प्रभारित कर 56 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया।

9. दिसंबर 2025 में लगभग 7956 मामलों को प्रभारित कर 52 लाख रुपए का राजस्व अर्जित किया।

प्रत्येक माह मंडल में चलाए जाने वाले टिकट चेकिंग अभियान के बारे में बताते हुए, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,उचित सिंघल ने कहा," कि यह आय यात्रियों द्वारा वैद्य टिकटों के साथ यात्रा करने के महत्व को दर्शाती हैं। यह राजस्व हमें अपने यात्रियों को विश्व स्तरीय स्तरीय सुविधाएं, बहेतर सुरक्षा और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करने में सक्षम बनाता है, रेलवे अपने सभी यात्रियों से अनुरोध करता हैं, कि वैद्य टिकट के साथ यात्रा करें और सहयोगियों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यह टिकट चेकिंग अभियान वित्तीय अनुशासन को भी मजबूत करता है। साल 2026 के दौरान टिकट चैकिंग से प्राप्त आय में वृद्धि के साथ-साथ यात्री सुविधाओं से संबंधित विषयों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिसमें यात्रियों को बेहतर पारदर्शी सुविधाएं देना और टिकट प्रणाली में धोखा-धड़ी रोकना साथ ही डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देना है।

उचित सिंघल वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू मंडल