पश्चिम रेलवे के निर्माण विभाग अहमदाबाद में खेमराज मीना ने जनसंपर्क अधिकारी का कार्यभार ग्रहण किया

पश्चिम रेलवे के निर्माण विभाग, अहमदाबाद में 01 जनवरी 2026 को खेमराज मीना ने जनसंपर्क अधिकारी (PRO) के पद का कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व खेमराज मीना पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के इंदौर में जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्यरत थे।

इससे पूर्व मीना पश्चिम रेलवे के वडोदरा मंडल तथा दक्षिण रेलवे के तिरुवनंतपुरम मंडल में भी जनसंपर्क अधिकारी के पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
शैक्षणिक योग्यता के रूप में खेमराज मीना ने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है। उनके अनुभव एवं कार्यकुशलता से पश्चिम रेलवे के निर्माण विभाग के जनसंपर्क कार्यों को नई दिशा मिलेगी।