धनुही मंडल में भारतीय जनता पार्टी के संगठन सशक्तिकरण अभियान। 

विशेश्वरगंज बहराइच।विकास क्षेत्र के धनुही मंडल के सेक्टर निगोह अंतर्गत ग्राम खानपुर मल्लोह में बूथ अध्यक्ष पुस्तिकानंद तिवारी का आवास पर जिला प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल की देखरेख में संगठन सुदृढ़ीकरण और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर चर्चा हुई, इस अवसर पर जिला प्रतिनिधि राज कुमार शुक्ल ने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पुनरीक्षण पर विशेष जोर देते हुये कहा कि पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, त्रुटियों को सुधारने और पार्टी के लक्ष्यों को निष्ठा से पूरा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेक्टर संयोजक ओंकार नाथ पांडेय ने की। बूथ अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा, रामस्वरूप, जगमोहन तिवारी, रवि मिश्रा, सत्य प्रकाश मिश्रा सहित सेक्टर के सभी पदाधिकारी और पार्टी द्वारा नियुक्त पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्हें बूथवार मतदाता सूची प्रदान की गई।