हतशा निवासी आशीष मिश्रा ने अपना जन्मदिन विकलांग आश्रम वजीरगंज में मनाया।

हतशा निवासी आशीष मिश्रा ने अपना जन्मदिन विकलांग आश्रम वजीरगंज में मनाया।

बदायूं जिले के कस्बा वजीरगंज में विकलांग आश्रम में बदायूं जिले से हतशा निवासी आशीष मिश्रा ने अपना 23 वा जन्मदिन विकलांग आश्रम वजीरगंज में बड़े ही धूमधाम से मनाया। विकलांग आश्रम वजीरगंज बदायूं में रह रहे गरीब विकलांग बेसहारा बच्चों को फल व मिठाई बिस्किट वितरित कर अपना जन्मदिन को मनाया। आशीष मिश्रा ने आश्रम में रह रहे बच्चों का आशीर्वाद लिया। आशीष मिश्रा ने बताया हम लोगों को जन्मदिन ओर दान ऐसी जगह करना चाहिए जहां दान की जरूरत हो। जन्मदिन के मौके पर आशीष मिश्रा अपने भाई ओर दोस्त के साथ विकलांग आश्रम वजीरगंज में धूमधाम से जन्मदिन को मनाया। आश्रम प्रभारी सुनीरा सिंह गौर ने पटका पहनाकर मां बगला मुखी फोटो देकर सम्मानित किया। आश्रम अध्यक्ष उनीश पाल सिंह यादव ने उनका आभार व्यक्त किया। ओर कहा आप जैसे दानदाता लोगों की कृपा से ही हमारा आश्रम चल रहा है। दूर दूर से लोग जन्मदिन, पुण्यतिथि, स्थापना दिवस, वैवाहिक वर्षगांठ को आश्रम में मनाते हैं इस मौके पर आशीष मिश्रा, माधव मिश्रा, शिवम पाठक,सुनीरा सिंह गौर, आकाश कुमार,सर्वेश उपाध्याय, चंचल यादव, विनोद कुमार भारती,आशु सहित समस्त विकलांग आश्रम वजीरगंज के बच्चे मौजूद रहे।