पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला में योजनाओं की दी जानकारी

देवरिया। जनपद के विकास खंड बैतालपुर अन्तर्गत ग्राम धतुरा खास में विकास खंड स्तरीय एकदिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन मिश्रा ने गोपूजन एवं फीता काट कर किया, इसके उपरांत दीनदयाल उपाध्याय को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। श्री मिश्र ने उपस्थित किसानों से जनसंवाद करते हुए बताया कि भाजपा सरकार में योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। पशुओं के आकस्मिक चिकित्सा हेतु भी एम्बुलेंस की व्यवस्था हर तहसील स्तर पर किया गया है जिसके लिए टोल फ्री नं.1962 पर फोन करके इसका लाभ पशुपालक ले सकते हैं। जनपद स्तर पर भी मेडिकल कॉलेज की तरह पशुओं के लिए भी पाली क्लीनिक की स्थापना किया गया है जिसमें जल्द ही पशु-चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों की व्यवस्था कर पशुओं की भी हर तरह की जांच एवं चिकित्सा संभव हो जाएगा। मेला में आए हुए पशुओं का पशु चिकित्साधिकारी डॉ दिग्विजय यादव ने स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया एवं विभिन्न बीमारियों से बचाव हेतु जानकारी पशुपालकों को दिया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशु पंजीकरण किया एवं विभाग की सभी योजनाओं जैसे पशुधन बीमा,पशु किसान क्रेडिट कार्ड ,मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना आदि को विस्तार से बताया। मेला में 324 पशुओं का उपचार,कृत्रिम गर्भाधान,गर्भ परीक्षण एवं बांझपन चिकित्सा आदि करके नि:शुल्क दवा दिया गया। मेला में भाजपा किसान मोर्चा के अरूण मिश्र,विकास मणि त्रिपाठी,सोनू सिंह,विजेन्द्र सिंह चौहान, एवं रामेश्वर तिवारी आदि उपस्थित रहे। पशु मेला के आयोजन में पैरावेट सुनील कुमार,धर्मेन्द्र यादव,अभिषेक मणि,चेतन मणि,नितेश मणि,सुभाष चन्द्र एवं महेंद्र यादव ने सहयोग किया।