ऑल इण्डिया महापद्मनन्द कम्युनिटी का छब्बीसवाँ अधिवेशन आठ नवंबर को


समाज के मेधावी छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित


अलीगढ़। आॅल इण्डिया महापद्मनन्द कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन (सविता, सैन, नंद समाज) के तत्वावधान में छब्बीसवाँ वार्षिक अधिवेशन का आयोजन अलीगढ़ में प्रथम बार अग्रवाल सेवा सदन, आरटीओ आॅफिस के सामने 8 व 9 नवंबर को किया रहा है, जिसकी जानकारी आॅल इण्डिया महापद्मनन्द कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. पुष्प कुमार ने दी।
बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पटना विश्वविद्यालय के अंग्रेजी के हैड आॅफ डिपार्टमेंट से शिव पूजन शर्मा रहेंगे। वहीं पंजीकरण कर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं समाज की वार्षिक पुस्तिका का भी विमोचन किया जाएगा।
प्रदेश संगठन सचिव रोहिताश कुमार नंद ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारा संगठन महिलाओं के विकास के लिए कार्य कर रहा है कि कैसे हमारा समाज आगे बढ़े। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए हमारा संगठन काम कर रहा है।
इस दौरान प्रदेश संगठन सचिव रोहिताश कुमार नंद, मण्डल अध्यक्ष देवी सिंह रूहेला, जिलाध्यक्ष डॉ. पुष्प कुमार, जिला सचिव राकेश कुमार वर्मा, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रबोष निराला एवं रविशंकर शर्मा आदि मौजूद रहे।