हाथ में तिरंगा लेकर पैदल मार्च पर निकले तहसीलदार सलोन चंद्रशेखर यादव व थाना प्रभारी सलोन संजय त्यागी  रिपोर्ट शैलेंद्र मिश्रा भारत दिवस रायबरेली

हाथ में तिरंगा लेकर पैदल मार्च पर निकले तहसीलदार सलोन चंद्रशेखर यादव व थाना प्रभारी सलोन संजय त्यागी

रिपोर्ट शैलेंद्र मिश्रा भारत दिवस रायबरेली

तहसीलदार सलोन चंद्रशेखर यादव व थाना प्रभारी सलोन संजय त्यागी और पुलिस कर्मचारियों में दिखा उत्साह, तिरंगा लगाने व फहराने का दिया संदेश
तहसीलदार चंद्रशेखर यादव व थाना प्रभारी सलोन संजय त्यागी की हाथ में तिरंगा लेकर पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ सड़क पर पैदल मार्च करते हुए निकले। पुलिस अधिकारियों व जवानों को पैदल मार्च करते हुए देख राह चलते लोगों में देशभक्ति का जज्बा जाग उठा और पूरे रास्ते भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे।
: जवानों की कलाई पर बांधा बहनों ने रेशम का मजबूत बंधन
पुलिस अधिकारी व जवान लोगों के साथ भारत माता के जयकारे लगाते रहे। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के तहत तहसीलदार चंद्रशेखर यादव थाना प्रभारी संजय त्यागी ने सभी पुलिसकर्मी व चौकी इंचार्ज कस्बा इंचार्ज, के साथ कोतवाली सलोन से हाथ में तिरंगा लेकर पैदल मार्च रैली निकाली। सलोन कस्बा, वह मोहल्ले मैं पहुंची जहां भारत माता के जयघोष के साथ समापन हुआ। तिरंगा रैली के दौरान लोगों को 13 अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया गया। पैदल मार्च रैली में तहसीलदार सलोन चंद्रशेखर यादव, थाना प्रभारी सलोन संजय त्यागी, हेड कांस्टेबल अनिल दिक्षित हेड कांस्टेबल संजय शर्मा हेड कांस्टेबल मृत्युंजय पांडे कांस्टेबल प्रदीप कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी समस्त होमगार्ड शामिल रहे।