महिला जिला अध्यक्ष महिलाओं को कर रही है जागृत दे रही है आवश्यक समान 


भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष *वानती श्रीनिवासन जी* के निर्देशानुसार एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष *श्रीमती शालिनी राजपूत जी* के आदेशानुसार एवं भाजपा महिला मोर्चा बलरामपुर जिलाध्यक्ष श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते* के नेतृत्व में आज दिनांक 20/04/22 को सामाजिक न्याय पखवाड़ा अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा देशव्यापी पोषण अभियान मनाते हुए आज मंडल रघुनाथनगर में गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक फल एवं सामान वितरण किया गया तथा साथ ही आसनडीह के पन्डो बस्ती में आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले बच्चों को खिलौना दिया गया.इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शकुन्तला सिंह पोर्ते महिला मोर्चा मंडल रघुनाथनगर से आशा देवी, जय कुमारी, समोध कुंवर, अनारकली, उषा अन्य महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहीं.