भारतीय जनता पार्टी पनकी मण्डल की कार्यसमिति बैठक सम्पन्न 

कानपुर (सिटी अपडेट न्यूज).भारतीय जनता पार्टी पनकी मंडल की कार्यसमिति बैठक रविवार को त्रिपाठी गेस्ट हाउस पनकी में संपन्न हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, पूर्व जिला अध्यक्ष रवींद्र पाटनी, मंडल प्रभारी दीपक सिंह, जिला मंत्री विनय पटेल एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे ने की। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा इस पार्टी में नए लोगों को जोड़ना चाहिए इससे हमारी अपनी पहचान बनती है और नए कार्यकर्ताओं का जन्म होता है । मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई और आगामी कार्य योजना की चर्चा की। कार्यक्रम में महामंत्री विजय पटेल, आलोक तिवारी, लाखन सिंह चंदेल, राजेश सिंह चौहान, रश्मि सिंह, उदय वर्मा, कृष्ण कुमार तिवारी, मंत्री अमित तिवारी, निरंकार पांडे, राहुल रावत, रेनू सिंह, राजीव अग्रवाल, राजू मौर्या , कोषाध्यक्ष आशा देवी, मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, अनिल निषाद, सुरेंद्र वर्मा, वीरेंद्र सिंह, सरदार हरपाल सिंह, शिवम गुप्ता, वार्ड अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा , अनिल तिवारी, सियाराम पाल, आदित्य गुलवानी, शिल्पी सोनकर, आरती त्रिपाठी, अर्चना मिश्रा, गीता वर्मा, सारिका तिवारी, रीना राजपूत के साथ अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।