नवसृजित नगर पंचायत भारत भारी में लगातार जारी है आजाद समाज पार्टी का जनसंपर्क॥

सिद्धार्थनगर! जनपद सिद्धार्थनगर में भीम आर्मी समर्पित आजाद समाज पार्टी ने पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ऋषिकेश (बब्बू भैय्या)नवसृजित नगर पंचायत भारत भारी अंतर्गत ग्राम करौता,रीवा,परसा इमाद, अमौना पाण्डे, डोलवा में डोर टू डोर जनसंपर्क करते हुए पार्टी की विचारधारा और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर आजाद के संघर्षों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क किया। इस अभियान कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर कुशलावती (गीता), महिला मोर्चा जिला संगठन मंत्री मालती,महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष संगीता,महिला मोर्चा विधानसभा उपाध्यक्ष काजल,गुडिया,महिला मोर्चा विधानसभा अध्यक्ष डुमरियागंज विमलावती,जिला उपाध्यक्ष गौतम बुद्ध,विधानसभा अध्यक्ष डुमरियागंज सरवन शेखर,मुकुट नाथ,नगर प्रभारी सुरेंद्र कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष हरिलाल,नगर मीडिया प्रभारी अजय कुमार,नगर सचिव मेही,चंद्र प्रकाश,जी पी राव,वरिष्ठ समाजसेवी व एडवोकेट विजय कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
नवसृजित नगर पंचायत भारत भारी अध्यक्ष पद के प्रत्याशी
ऋषिकेश (बब्बू भईया)
पूर्व जिलाध्यक्ष सिद्धार्थनगर आजाद समाज पार्टी व वर्तमान मंडल उपाध्यक्ष बस्ती प्रभारी जनपद बस्ती।